मैं खड़ा रहा मार रहे तो वो लोग मेरेको, कभी चप्पल से, पत्थर से, कड़े से, बेल्ट से, क्यों? क्या कोई भी 'क्यों' ऐसे हिंसा को औचित्य साबित कर सकता है? हाँ। अगर तुमने कोई ऐसा घिनौना काम किया हो। घिनौना क्या होता है साहब? वो जूते में टट्टी लगा के मुँह में भरने की बात कर रहा था। ये घिनौने नहीं हैं? अपनी बीवी का सोना बेचने आया था, सट्टे में लगाने के लिए.... अबे चुप कर, बहनचोद! कहानी सुनाने चला है बोलने का बोहोत शौक है ना तुझे , अब मैं बनाऊंगा तेरी कहानी। और ऐसी, की फिर कभी कुछ बता नहीं पायेगा। क्यों? (फेड टू डार्कनेस) तुम्हारा कोई सपना है? हाँ। मैं पूरा कर सकता हूँ सपना सच नहीं हो सकता इसलिए वो सपना है। हो सकता है, अगर चाहो तो। (A big stone falls from the sky) ले , घडी तोड़। सपना क्या है? यादों की हठ। (शाइन) Shine. ________________________ (कन्वर्सेशन इन डार्कनेस) क्यों आये हो? उधार चुकाने आया हूँ। अच्छा। ३० दिसंबर की रात, एक तारा गिरेगा देखना , जो दे...
कुछ बिखरे बिखरे शब्द, कुछ रूखे सूखे दिनों के।