Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2017

Who am I

I am who wants and who wants to be, Something I am not - That something I am not Is what I respect. I am who wants to be important, who wants to matter, but in a world this vast, would I ever? I want to matter because I can't just live and die If so, how will 'you' know me? How will anyone know of my existence. Your presence is my essence, And actions only to impress, Still, inertia seizes the actions, When I am too lazy to function. Because I want to matter, But I cannot strive for it. I am incapable, giving citations of past incidents, to tell you that I can, if I want to, And that's a lie, And that lie is me. Striving to be other than me, has always been my life, I strife to be recognized. Then, I can't take it. I cannot face who I am, Enjoyment is a perfect escape, That's a lie, I love to enjoy. All that I could never get, Finds me in the leaves, I roll it up and burn the hope, Sucking all I need. Now, I don't...

एक दिन मेरे चेहरे पे झाड़ उग आए।

जी हाँ। हरे, घने, लंबे झाड़।  लोग उसे देख घृणा से कांप उठते।  कोई चीड़ कर कहता तो कोई उम्मीद लेकर - "इन्हें काट आओ, ये क्या हालात बना रखी है?" कहना तो चाहता था की ये फसल कुदरत की देन है पर उन्हें कहाँ इससे फर्क पड़ता! उन्हें तो बस ये घिनौनापन अपने आँखों से दूर करना था।  हार तो नहीं मान सकता था, तो दूर ही सही।  कहते हैं झाड़ की जगह जंगल में होती है, तो वहीँ चला गया, झाड़ और भी बढ़ने लगे।  अब मेरा हिलना डुलना भी मुश्किल हो गया था, फिर भी झाड़ से पेट भरने लायक फल मिल जाते थे - जुएं, मकड़ियां, केछुऐं इत्यादि। सालों बीत गए थे शायद, मैं भूल गया था - जंगल मुझमे है या मैं जंगल में।  सब कुछ शांत था, फिर गोलियां और चींखों की गूँज उठी, कान बंद करने को हाथ ना मिले, मैंने भागने की कोशिस की, पर हिल भी ना सका।  गोलियों की आवाज़ बंद हो गयी, और चींखों की भी।  कुछ लोग अपने कंधे पर लाशें ला रहे थे  और उसे एक जगह इकट्ठा कर रहे थे।  न्यामगिरी समीप इन लाशों की पर्वत पर  आग लगा दी गयी।...